April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.

पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई।

वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.


वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत शनिवार की अहले सुबह पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। जिन्हें किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस कैंम्प कर रही हैं। वही लोगों मे दहशत का माहौल व्याप्त है। परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक पति-पत्नी की क्षत-विक्षत लाश घटनास्थल पर पड़ी हैं। मृतक की पहचान पति शशि कुमार और पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी से मामूली बात को लेकर पुर्व से विवाद चला आ रहा था जो कि खूनी खेल में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार से हमले किए गए। इस दौरान पति-पत्नी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में दूसरा पक्ष भी घायल हुआ है। जिसे किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद पहुंचे सदर एसडीपीओ राघव दयाल एवं ओ पी अध्यक्ष अशोक राम अपने दल बल के साथ कई थाने की पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.