समाज सेविका को भावभीनी दी गयी श्रद्धांजलि/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
समाज सेविका को भावभीनी दी गयी श्रद्धांजलि
दरभंगा ,स्थानीय बेला स्थित चौधरी आश्रम निवासी प्रख्यात समाज सेविका स्वर्गीय गंगा चौधरी का अंतिम दाह संस्कार के बाद श्राद्ध कर्म काफी हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।स्व.गंगा चौधरी की 87वर्ष में निधन हुआ, जैसा की सर्वविदित है किनके मुखाग्नि बड़े बेटे इलाहाबाद बैंक के सेवा निवृत उच्चाधिकारी आशु मोहन चौधरी ने दिया था । मझले बेटे वरीय पत्रकार बिश्वमोहन चौधरी”सन्त”छोटे बेटे धीरेंद्रमोहन चौधरी कई पोता,पोती,नातिन और तमाम दरभंगा के निवासी लोगों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि उनके चित्र पर फूल, माला अर्पित किया,जिसमें कई गणमान्य अतिथि गण पूरे बिहार ओर बिहार के बाहर के अतिथि उपस्थित हुए। साथ ही अंतिम दिनों सतनारायण पूजन के अलावा कई दलित पीड़ितों को खाद सामग्री के अलावा कपड़ा,आर्थिक मदद भी उनकी श्राद्ध कर्म के बाद किया गया ।
