October 14, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

प्रिया मल्लिक की झिझिया ने धूम मचाया /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

1 min read

प्रिया मल्लिक की झिझिया ने धूम मचाया /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने किया है वीडियो का निर्माण

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा ने किया है निर्देशित

लोकप्रिय गायिका प्रिया मल्लिक का नया गाना ‘झिझिया’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिया द्वारा गाए इस लोकगीत की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके रिलीज होने के बाद बिहार के कई प्रमुख स्थानों पर आयोजित ‘झिझिया महोत्सव’ में इस गाने को समर्पित किया गया है। अपने गायन में लोक-संस्कृति को प्रमुखता देने वाली प्रिया का यह नया गाना मैथिली लोक नृत्य ‘झिझिया’ पर आधारित है। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा एवं शशांक गुप्ता ने इसका निर्माण किया है वहीं फिल्म ‘मिथिला मखान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन नीरा चंद्रा ने इसको निर्देशित किया है।

नितिन चंद्रा ने बताया कि ‘झिझिया’ का यह वीडियो मिथिला की महान संस्कृति को प्रजेंट करने के लिए बनाया गया है, जिसमें बिहार के स्थानीय कलाकारों को प्रस्तुति का मौका दिया गया। शूटिंग के दौरान कलाकारों को ट्रेनिंग दी गई और लोक नृत्य की इस खूबसूरत रचना को कैमरे में उतारा गया। नृत्य में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य अपनी सांस्कृतिक विरासत, संगीत और नृत्य को नए तकनीक से रिप्रजेंट करना है। प्रिया की आवाज़ ने भी इस पारंपरिक गीत को एक नया अंदाज़ दिया है।

झिझिया मिथिलांचल का एक प्रमुख लोक नृत्य है। दुर्गा पूजा के मौके पर इस नृत्य में लड़कियां बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। मिथिलांचल के इस नृत्य में कुवारीं लड़कियां अपने सिर पर जलते दिए एवं छिद्र वाली घड़ा को लेकर नाचती हैं। झिझिया नृत्य राजा चित्रसेन एवं उनकी रानी के प्रेम प्रसंगों पर आधारित है। ग्रामीण मान्यतानुसार इस गीत में तंत्र मंत्र के बुरे प्रभाव से बचाने के लिए लड़कियाँ गीत गाकर अपने इष्ट देव ब्रह्म बाबा को आमंत्रित करती है कि वह आए और डायन जोगिन के बुरे प्रभाव से जनमानस को बचाएं।

विदित हो कि प्रिया पिछले कुछ समय में अपने द्वारा गाये बिहारी लोक संगीत खासकर मैथिली गीतों के लिए तेजी से चर्चा में आई हैं। आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, ए पहुना यही मिथिले में रहू ना, अरजि-अरजि भोला केकरा के देई छी एवं महाकवि विद्यापति के गीतों को गाकर लोकगीत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली प्रिया ने ‘बेजोड़’ चैनल के लिए मैथिली का मशहूर लोकगीत ‘झिझिया’ गाया है। जल्द ही गीत ओटीटी ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इस गीत को अपने संगीत से सजाया है संगीतकार सुनील पवन ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.