May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दैनिक भास्कर के पत्रकार विजय कुमार मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे। रिपोर्ट अशरफ वैशालवी

दैनिक भास्कर के पत्रकार विजय कुमार मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

रिपोर्ट अशरफ वैशालवी
महनार वैशाली । महनार के दैनिक भास्कर के पत्रकार व शिक्षक विजय कुमार मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे वह आज सुबह सवेरे पटना के एक निजी अस्पताल में आख़री सांस ली वह 42 वर्ष के थे अपने पिछे पत्नी के अलावा एक बेटा एक बेटी समेत भरा पुरा परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए इनका आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत से लेकर राजनीतिक पार्टियों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई जिसने भी यह मनहूस खबर सुनी स्तब्ध रह गये और आखिरी दर्शन के लिए इनके घर न्यु रोड महनार और फिर सुल्तानपुर इनके ससुराल पहुंच गए चुके इन दिनों अपने ससुराल में ही बाल बच्चों के साथ यह रहे थे कि अचानक 22 अक्तूबर को तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया फिर वहां से आई जी एम एस राजाबाजार पटना में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज शनिवार को मौत के आगोश में चले गए विजय कुमार मेहता एक न सिर्फ पत्रकार बल्कि यह अच्छे शिक्षक भी थे वर्ष 2012 में उ, मध्य विद्यालय बलवा जयराम महनार में नियुक्त होकर पठन पाठन करते हुए बाकी समय में पत्रकारिता भी करते रहे काफी कुशल कर्मठ योग्य मिलनसार हंस मुख और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे वह महनार उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद इंटर बी ए पास किए वह शुरू में कोचिंग सेंटर भी चलाया जहां शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर की भी शिक्षा दी वर्ष 2008 में राष्ट्रीय सहारा हिंदी में पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद दैनिक भास्कर में जुड़े और आखिरी सांस तक लिखते रहे वह मुसीबत में भी हंसते रहे इनमें हंसने हंसाने का कला था किसी की बात मुंह पर ही निर्भीक होकर रख देते साफ दिल के युवा शिक्षक थे शिक्षक के रूप में कम पत्रकारिता जगत में ज्यादा जानने जाते थे यह मूल रूप से पातेपुर वैशाली के थे लेकिन इनकी मां बालिका उच्च विद्यालय महनार में शिक्षिका थी पिता बैंक में थे आने जाने की सुविधा को देखते हुए न्यू रोड पटेल चौक पर जमीन खरीद कर घर बनाया और यही के होकर रह गए विजय कुमार की जन्म और शिक्षा दीक्षा महनार में ही हुई यही पले बढ़े ।इनका ननिहाल भी जंदाहा में है । माता पिता के सामने जवान बेटा की अर्थी उठे उसका दर्द कितना होगा वह माता पिता और जिंदा दिल इंसान ही जानते हैं हालांकि मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है और दुःख ज्यादा तब होती है जब कच्ची उम्र में मृत्यु हो जाएं हम सब के सहयोगी मित्र विजय कुमार मेहता जी कच्ची उम्र में इस दुनिया से चले गए जिसका सदमा न सिर्फ परीजनो का है बल्कि महनार वासीयों का भी है जिस कारण महनार क्षेत्र में शोक की लहर है दोपहर में महनार गंगा नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया । इनके निधनं पर राजद नेता जवाहर साह , आबिद हुसैन , गंगा राय, पुलिस राय , मोहम्मद इम्तियाज अहसन , जया कामरान , अभय राय इरशाद अंसारी , रमेश कुमार , शैलेश कुमार सिंह , डाउन सिंह , आनन्द जयसवाल , अयाज़ अहमद खान ,जसीम खां , जीशान खा अफजल खान , नुरूद्दीन अंसारी , अनम सुल्तान खां सद्दाम खा अशोक राय , राजेंद्र प्रसाद यादव , पत्रकार कलीम अशरफ , शाहनवाज आता , कृत्यानंद सिंह , रवि कुमार , ज्ञानेंद्र कुमार सिंह , राजेश कुमार , मनोहर कुमार , प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य लोगों शोक व्यक्त किया है

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.