May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जोर शोर से कर रहे जनसंपर्क: बालेंद्र

जोर शोर से कर रहे जनसंपर्क: बालेंद्र

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट : NR INDIA NEWS

हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार और महुआ के मिरजानगर निवासी बालेन्द्र दास जोर शोर से जनसंपर्क अभियान में लगे हैं। वह दिन-रात एक कर इस तपती धूप में भी गांव-गांव बस्ती बस्ती पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंगलवार को भी उन्होंने अहले सुबह से ही जनसंपर्क अभियान शुरू किया। बालेंद्र दास हाजीपुर से निकलकर राजापाकड़ के विभिन्न गांव में जन संपर्क चलाने के बाद महुआ पहुंचे। यहां पर उन्होंने मिर्जानगर, ओस्ती, हरपुर, भदवास, लक्ष्मीपुर, चकूमर, शाहपुर आदि गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की सम्मान के लिए अपने पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह जमीनी नेता है और यहां के लोगों के हर सुख दुख में साथ रहते हैं। बालेंद्र दास ने अपने चुनाव चिन्ह बांसुरी छाप पर लोगों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह जीतते हैं तो हर लोगों के पास विकास पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.