महुआ के संत निरंकारी मिशन पर 50 लोगों ने किया रक्तदान
महुआ के संत निरंकारी मिशन पर 50 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान के साथ सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, रक्तदान के साथ सत्संग को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महुआ से रेणु सिंहकी रिपोर्ट -NR इंडिया NEWS
स्थानीय मुजफ्फरपुर रोड में मधौल स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर सोमवार को रक्तदान सह सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
यहां पर रक्तदान करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ रही। पीएमसीएच से आए डॉ विनोद कुमार के साथ उनके प्रतिनिधियों ने लोगों से रक्त लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन महुआ नप के सभापति नवीन चंद्र भारती और उपसभापति रोमी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को राष्ट्रहित और गरीबों को जीवन दान के लिए रक्तदान करने की अपील की। संत निरंकारी मिशन के संयोयक दिनेश सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। यहां रक्तदान करने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। उन्होंने इस रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही सत्संग में मिशन के अनुयायियों द्वारा श्रद्धालुओं को अपने कार्य के साथ-साथ जनहित के लिए भी आगे आने को कहा गया। रक्तदान सह सत्संग शिविर में रमेश कुमार, सचिन कुमार, रविंद्र कुमार, अमरजीत कुमार, प्रेम पासवान, विनोद, मनोज आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को लेकर सत्संग भवन पर दिनभर भीड़ बनी रही।
