प्राध्यापक के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
प्राध्यापक के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट -NR INDIA NEWS
स्थानीय सिंघाड़ा निरसू नारायण कालेज में रसायन शास्त्र के प्राध्यापक रहे प्रो राजीव कुमार की हुई असामयिक निधन पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। कॉलेज पर आयोजित शोकसभा में कर्मियों ने उन्हें 2 मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
यहां शोक सभा का आयोजन नामांकन प्रभारी प्रो शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर उपस्थित प्रो संजय सिंह, प्रो अरविंद कुमार झा, अनुज कुमार सिंह, अमित आदि ने श्रद्धांजलि दी।
