May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग पासवान के रोड शो में युवाओं का उमड़ा सैलाब

चिराग पासवान के रोड शो में युवाओं का उमड़ा सैलाब

महुआ से  रेणु सिंह की रिपोर्ट – NR INDIA NEWS 

लोजपा रा सुप्रीमो चिराग पासवान महुआ में रोड शो करने पहुंचे। उन्हे आते ही युवा उत्साहित हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने की हो मच गई।
महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया पेट्रोल पंप के पास उन्हें शाम 6 बजे आना था लेकिन 2 घंटे विलंब से वे 8 बजे पहुंचे। उनकी काफिला आते ही उमड़ी भीड़ उत्साहित हो गई और उन्हें लोग काफी दूर पहले ही सड़क पर आकर रोक लिया। इस बीच जोर-जोर से नारे लगाने लगे। चिराग पासवान जिंदाबाद, देखो देखो कौन आया बिहार का शेर आया आदि नारे से स्थल गुंजित हो उठा। उनके आने की खबर सुनकर गांव ही नहीं बल्कि कई गांवों से काफी संख्या में युवा वर्ग और महिलाएं पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर चिराग पासवान फूले नहीं समाय और वे अपनी वाहन से बाहर निकाल कर लोगों के पास पहुंच गए। उनका रोड शो फुलवरिया पेट्रोल पंप से शुरू होकर कढनिया, महुआ मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, जवाहर चौक, गांधी चौक, सिंहराय पूर्वी होते हुए छतवारा पहुंची। उन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे लोगों की काफी भीड़ जमी थी। रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे और रिकार्ड मतों से अपने पिता स्व रामविलास पासवान की तरह जीताने की अपील की। चिराग पासवान के साथ पार्टी नेता संजय सिंह, श्रीकांत पासवान, गीता कुशवाहा, सनोज पासवान, शत्रुघ्न पासवान, मनीष यादव आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.