April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनियंत्रित होकर बोलेरो ने चाय दुकान में बैठे तीन से चार लोगों को किया घायल

अनियंत्रित होकर बोलेरो ने चाय दुकान में बैठे तीन से चार लोगों को किया घायल

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया महावीर चौक पर अनियंत्रित होकर एक बोलेरो गाड़ी संख्या बीआर 11 जी 4252 ने सड़क किनारे बनी उपेंद्र दास की चाय दुकान में बैठे तीन से चार व्यक्ति को ठोकर मारकर घायल करते हुए चाय दुकान को छतिग्रस्त करते हुए आगे जाकर रुकी,मौके पर मौजूद चश्मदीद ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी की गति काफी तेज थी जिस वजह से गाड़ी चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी चाय दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे जाकर रुकी l ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी की ठोकर से घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए भेज दिया l घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद ग्रामीणों के अनुसार गाड़ी में 3 व्यक्ति सवार थे जिसमें से दो व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग निकले और एक व्यक्ति भीर के हत्थे चढ़ गया l जिसे अनियंत्रित भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद भीर को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराते हुए गाड़ी में सवार व्यक्ति को अपने साथ ले गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.