देशभर के 51हज़ार प्रमुख मठ ,मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों से सीधा प्रसारण किया गया है
रिपोर्ट लनसीम रब्बानी वैशाली , बिदुपुर। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पौराणिक एवं उत्तर बिहार स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र बिंदु स्थल महान स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय, अमीर गुरुजी ,बांके सिंह, रूपा सिंह ,बुद्धु पासवान आदि अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि, जन्मभूमि शिव मंदिर उफरौल में कार्यक्रम संयोजक भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राघोपुर पूर्व विधायक सतीश कुमार, धर्म जागरण के प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव, आर्य समाज दिल्ली के ब्रह्मानन्द स्वामी जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक श्री हरेश कुमार सिंह ने बताया कि दिव्य काशी भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का देशभर के 51हज़ार प्रमुख मठ ,मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों से सीधा प्रसारण किया गया है। पूर्व विधायक राघोपुर सतीश कुमार ने कहा कि भारत के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ तेज़ गति से आगे बढ़ा रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का शिलान्यास वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था जिसमें साठ प्राचीन मंदिर संरक्षित रखे गए हैं। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में 30 मंदिर ऐसे हैं जिनका जिक्र स्कंद पुराण के काशी खंड में मिलता है कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन में संकरी गलियों से मुक्ति मिल गई है। कार्यक्रम के सह संयोजक मंडल महामंत्री आनंदी सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, मंडल महामंत्री सावन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार साह,आई टी सेल रोहन कुमार, डॉ रामबाबू सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमानंद यादव , राहुल कुमार, सरपंच निर्मला देवी सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग भी भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
