April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निगम ने निकाली जागरूकता रैली /रिपोर्ट सनोवर खान

निगम ने निकाली जागरूकता रैली /रिपोर्ट सनोवर खान

बिहार ,सिगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल पर प्रतिबंध के प्रति लोगों को जागरूक एवं सचेत करने के लिए सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर निगम परिसर से शुरू होकर टावर चौक होते हुए सदर हास्पिटल होते हुए कंपनीबाग स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र तक पहुंची। रैली को नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डा. रमेश कुमार केजरीवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सिटी मैनेजर ओमप्रकाश ने रैली का नेतृत्व किया। संचालन आशीष आनंद, प्रीतम कुमार, मनोज कुमार और नगर मिशन प्रबंधक विमल ने किया। रैली में निगम कर्मी, डे-एनयूएलएम स्वयंसेवक, स्मार्ट सिटी सोशल अवेयरनेस टीम से नवीन ठाकुर व मिलन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.