होमगार्ड आवेदकों की हर पल होती रहेगी बायोमीट्रिक जांच – डीएम बहाली के दिन सुबह से मैदान पर करेंगे कैंप /रिपोर्ट सनोवर खान
होमगार्ड आवेदकों की हर पल होती रहेगी बायोमीट्रिक जांच
– डीएम बहाली के दिन सुबह से मैदान पर करेंगे कैंप
/रिपोर्ट सनोवर खान
– बहाली में सेटिग वालों को भेजा जाएगा जेल
– 10,692 उम्मीदवारों की है संख्या जागरण संवाददाता, बांका : होमगार्ड बहाली को लेकर सक्रिय बिचौलिया के खिलाफ प्रशासन भी चौकस हो गया है। आवेदकों को हर हाल में इससे परहेज करने को कहा है। डीएम सुहर्ष भगत इस बहाली को लेकर खुद सचेत हैं और पूरे मामले की निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बिचौलिया आवेदकों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे कुछ लोगों का नाम भी प्रशासन के पास आया है। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके लिए बहाली के दिन सुबह छह बजे से वे खुद मैदान पर रहेंगे। बहाली प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी के साथ ही आवेदकों की हर प्रक्रिया के बाद बायोमीट्रिक जांच होती रहेगी।
———
कोट
आवेदक को बिचौलिया के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। ऐसे में वे ठगी के शिकार हो जाएंगे। बहाली में बड़ी संख्या में अधिकारी के साथ जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। दौड़, उंची कूद, लंबी कूद आदि की हर प्रक्रिया के बाद आवेदक का आधार से लिक बायोमीट्रिक जांच की जाएगी। हर आवेदक को अपना आधार कार्ड शारीरिक जांच परीक्षा में अनिवार्य रूप से साथ लाना है।
सुहर्ष भगत, डीएम, बांका
