महिंद्रा गाड़ी के शो रूम का उद्घाटन कार्यक्रम संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

वैशाली ।पातेपुर बाजार स्थित बजरंग चौक के समीप महिंद्रा गाड़ी के शो रूम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय जयमुरत राय डिग्री कालेज के प्राचार्य राजकिशोर राय एवं पूर्व जिला पार्षद सुरेश चंद्र राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के तमाम पदाधिकारी तथा चंदामामा मोटर्स के अधिकारी समेत क्षेत्र के तमाम स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। पातेपुर बाजार स्थित बजरंग चौक के समीप खुले एम ए एस मोटर्स महिंद्रा गाड़ी के शो रूम के उद्घाटन के मौके पर शोरूम के निदेशक एम एस सिद्दकी ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पातेपुर जैसे सुदूर इलाके में महिंद्रा एंड महिंद्रा के सभी वेरिएंट के गाड़ियों का पहला शो रूम का उद्घाटन आज सम्पन्न हुआ। इस शो रूम में महिंद्रा कंपनी की सभी गाड़ियों की उपलब्धता रहेगी। इस मौके पर महिंद्रा कंपनी के फाइनान्स एरिया मैनेजर संजीव कुमार, सेल्स मैनेजर सूरज कुमार, चंदामामा मोटर्स हाजीपुर के जनरल मैनेजर प्रभात कुमार, नेटवर्क मैनेजर विजय कुमार भाजपा नेता पप्पु कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, समेत सैंकड़ो स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का स्वागतकर्ता एस नाज तथा उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन एजेंसी के संचालक एमएस सिद्दकी ने किया। महिंद्रा कंपनी के एजेंसी खुलने के बाद पूरे क्षेत्र के लोगो के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए स्थानीय डॉ शमीम, सुरेश राय, हरदेव सिंह, गणेश कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा आदि लोगो ने बताया कि पातेपुर बाजार में महिंद्रा कंपनी के सभी वेरिएंट के गाड़ियो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मो0 असलम सिद्दकी हमेशा तत्पर रहेंगे।