April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समस्तीपुर एस पी की बड़ी कार्रवाई : विभूतिपुर एएसआई के निजी आवास पर लगाया छापा, शराब के साथ ए एस आई गिरफ्तार

समस्तीपुर एस पी की बड़ी कार्रवाई : विभूतिपुर एएसआई के निजी आवास पर लगाया छापा, शराब के साथ ए एस आई गिरफ्तार

समस्तीपुर जिला एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो
एसपी व डीएसपी ने संयुक्त रूप से विभूतिपुर थाने में छापा लगाकर विभूतिपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अरुण कुमार को शराब के साथ किया गिरफ्तार

शराब मामले में विभूतिपुर के गिरफ्तार ए एस आई अरूण पटेल
समस्तीपुर। रिपोर्ट – आशुतोष कुमार सिंह । समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एस पी समस्तीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर थाना के ए एस आई अरूण पटेल को शराब मामले में गिरफ्तार किया है। जहां एक ओर बिहार सरकार के द्वारा पूर्ण शराबबंदी के लिए चलाए जा रहे अभियान में वही विभूतिपुर थाने का एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। गत शनिवार को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों व रोसड़ा डीएसपी संयुक्त रूप से विभूतिपुर थाने मे छापा दिया। जहां नशे की हालत में विभूतिपुर थाने मे कार्यरत अवर निरीक्षक अरुण पटेल को देखते ही समस्तीपुर एसपी व डीएसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अवर निरीक्षक अरुण पटेल को गिरफ्तार कर विभूतिपुर थाने की हाजत मे बंद कर दिया।साथ ही आवास पर छापा दिया गया। जहां से शराब की बोतल गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि यह घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर एसपी को सूचना मिली थी कि विभूतिपुर थाने में कार्यरत अवर निरीक्षक अरुण कुमार पटेल की सांठगांठ शराब कारोबारियों के साथ है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कारोबारियों को बचाने के लिए पैसे की मांग किया गया था। शनिवार को देर शाम पुलिस अवर निरीक्षक के आवास पर छापा देकर एक बोतल शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया गया। जहां एक ओर सरकार शराब की पूर्ण बंदी के लिए कटिबद्ध है वही शराब बंद करवाने वाले ही शराब में मस्त नजर आ रहे हैं इसका तो भगवान ही मालिक है। अब तो गिरफ्तार ए एस आई अरूण पटेल की गिरफ्तारी के साथ पुलिस के सघन जांच से कितने अवैध कारोबारी का पता चलता पाता है, यह तो समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.