April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो बाइक पर पहुंचकर की बदमाशों ने की फायरिंग, एक खोखा घटनास्थल पर बरामद

दो बाइक पर पहुंचकर की बदमाशों ने की फायरिंग, एक खोखा घटनास्थल पर बरामद
महुआ।(वैशाली)
पैक्स भवन पर चढकर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली चलाई। इस गोलीबारी में भवन पर बैठे पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य कई लोग भागकर जान बचाए। घटना सोमवार की देर शाम महुआ थाना के गौसपुर चकमजाहिद पैक्स भवन पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर चकमजाहिद पैक्स भवन पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, नवनिर्वाचित सरपंच के पति श्रवन कुमार सहित करीब 10 लोग बैठकर गपशप कर रहे थे। इस बीच दो बाइक पर पहुंचे चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। इसे देखते हुए पैक्स अध्यक्ष सहित सभी अन्य लोग छिप गए। जिससे उनकी जान बची। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े। लोगों को जुटते हुए देख सभी बदमाश वहां से फायरिंग करते हुए निकल भागे। गोली चलाने के वक्त दो को लोगों ने पहचान कर ली। घटना की सूचना थाने को दी गई। इधर पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव ने पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही 2 लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।         पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि दोनों नामजद दिन से ही गोली मारने की बात कर रहा था। वही दोनो व्यक्ति ने दो अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचकर उन पर गोलीबारी शुरू कर दिया। अगर वह सभी नहीं भागते तो बड़ी घटना हो जाती। पैक्स अध्यक्ष के अनुसार पैक्स भवन के पास तीन गोली चलाई गई। जिसमें एक खोखा मौके पर बरामद किया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। घटना पर लोगों ने तीव्र निंदा करते हुए बदमाशों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। इधर आवेदन मिलते ही पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पैक्स भवन पर लोगों की भीड़ जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.