प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए समाजसेवी रामजी राय । रिपोर्ट सुधीर मालाकार
प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए समाजसेवी रामजी राय ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया ग्राम के समाजसेवी स्वर्गीय राम जी राय उर्फ जटहुराय के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता उमेश कुमार सिंह एवं संचालन मनोज कुमार राय ने किया। इस अवसर पर लोगों ने स्वर्गीय राम जी राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता जागेश्वर राय के ने कहा कि स्वर्गीय राम जी राय एक सामाजिक व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगी से भरा था ।उन्होंने समाज की समस्याओं को लेकर हमेशा उसके निदान के लिए आगे रहते थे। जिसके कारण समाज में उनकी अलग पहचान थी।आज उनका न होना समाज के लिए अपूरणीय क्षति महसूस होती है। लोगों ने कहा कि गांव के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम में सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया पति दिलीप कुमार राय, रामसागर सिंह, सुधीर मालाकार, अकिलदेव सिंह ,रंजीत कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, शराफत खान, दिलीप राय, शिवदयाल राय सहित गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।
