महुआ : अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा महुआ। (नवनीत कुमार) वैशाली: महुआ में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चला। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणं को हटाया गया। इस बीच नगर परिषद के द्वारा जेसीबी लगाकर दुकान के सामने अवैध रूप से लगाए गए करकट आदि को हटाया गया। इसके कारण दिनभर महुआ नगर परिषद बाजार अस्त व्यस्त बना रहा। नगर परिषद के द्वारा पूर्व से ही घोषित किया गया था कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके पूर्व जो भी लोग अतिक्रमण कर रखे हैं वे उसे हटा लें। अंत में प्रशासन का डंडा चला। इस बीच यहां गोला रोड में तो दुकान के सामने अवैध तरीके से लगाए गए एस्वेस्टस और गुमटियों को तोड़कर हटा दिया गया। हालांकि इस बीच यहां व्यापारियों में गुस्सा भी दिखा।व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा उन्हें बहुत कम समय दिया गया था। जिसके कारण वे लोग अपने एस्बेस्टस और गुमटियों को नहीं हटा पाए। यहां प्रशासन द्वारा उनके एस्वेस्टस को तोड़ दिया गया। गुमटी को तोड़ दी गई। यहां तक कि शटर को भी तोड़ दिया गया। व्यापारी इसलिए गुस्से में थे कि अब उनके दुकान की रक्षा कैसे होगी। रात को वह शटर कैसे बंद करेंगे। इसके कारण लाखों-करोड़ों का समान अब भगवान भरोसे है।