समाजसेवी की मनी प्रथम पुण्यतिथि महुआ। (नवनीत कुमार)
वैशाली : महुआ के सुपौल टरिया में समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांव के समाजसेवी स्वर्गीय जटहू राय के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे जदयू प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जागेश्वर राय ने कहा कि वे एक काफी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि जटहू राय समाज सेवा से हमेशा जुड़े रहे। उन्होंने अपने समय में समाज में उन्नति लाने के लिए हर संभव प्रयास किया। जागेश्वर राय ने दिवंगत के जीवन वृतांत को सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी को एक समान समझा। समाज को साथ लेकर चले। उनके जीवन से सभी को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर उमेश सिंह, सुधीर मालाकार, दिलीप कुमार राय, अकिलदेव सिंह, सराफत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत जटहू राय के पुत्र मनोज कुमार राय द्वारा किया गया।