संकल्प दिवस के रूप में मनेगी शिक्षक आंदोलन की वर्षगांठ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बैठक कर सामूहिक रूप से लिया निर्णय शिक्षक आंदोलन की 16वी वर्षगांठ संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय । रिपोर्ट नवनीत कुमार बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आगामी 24 दिसंबर को शिक्षक आंदोलन की 16वीं वर्षगांठ जिले के सभी प्रखंडों में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए यहां मिर्जानगर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय पर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बैठक कर उनके आंदोलन के 16वी वर्षगांठ को उत्साह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। महुआ में प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि 24 दिसंबर 2005 को शिक्षक आंदोलन जोर शोर से हुई थी। यह आंदोलन उनकी ऐतिहासिक थी। इस आंदोलन की 16 साल पूरे होने पर इस दिवस को संघर्ष सह संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 24 दिसंबर शुक्रवार को जिले के सभी 16 प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के 16 वर्ष के संघर्ष एवं उपलब्धियों पर परिचर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी शिक्षकों के समस्या को लेकर संघर्ष की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। श्री कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों का संघर्ष एवं इनकी उपलब्धि अन्य सभी संवर्ग के संगठनों के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज शिक्षकों को जो भी प्राप्त हुआ है वह उनके संघर्षों का फल है। कहा कि हर शिक्षक को अपने संघर्ष को याद रखना चाहिए। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संघ के ललित दास, राघवेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार, मोतीलाल पासवान, संजय कुमार सुमन, मुन्ना रजक, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उनके आंदोलन के 16 साल बीत गए जो उनके कुछ पाने के लिए काफी असरदार रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी आंदोलन असरदार बनाने के लिए सभी लोगों की एकजुटता जरूरी होती है। किसी भी आंदोलन को धारदार बनाने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करने की जरूरत होती है।