केक काटकर जाप कार्यकर्ताओं ने मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
केक काटकर जाप कार्यकर्ताओं ने मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ ( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा ग्राम में जाप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का 55 वा जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओ ने केक काटकर खुशियां मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। वही जाप सुप्रोमो के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार जाप सुप्रीमो गरीबों, पिछड़ों अभीवंचितों के लिए रात दिन समाज सेवा में लगे रहते हैं, वैसे महान हस्ती की जीवन हमेशा हंसी खुशी से बितता रहे ।आज की राजनीतिक में जहां लोग केवल अपने स्वार्थ की बात में लगे रहते हैं ,वही पप्पू यादव जैसे राजनेता रात दिन बिहार में होने वाली घटनाओं पर प्रथम संज्ञान लेते हैं, जिसके कारण हर जनो के दिलों में दिमाग में बसे रहते है ।ऐसे महान व्यक्तित्व वाले नेता के प्रति हम सबों को कृतज्ञता रखनी चाहिए। इस मौके पर शुभकामना व्यक्त करने वालों में
जन अधिकार युवा परिषद प्रदेश महासचिव अभिषेक कुमार उर्फ टन्टू सिंह, डॉक्टर सुरेश गुप्ता, सामाजसेवी नरेश राम, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, किशून कुमार,नरेंद्र ठाकुर, गुलशन सिंह राठौर,भवानी विक्रम, अजीत कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
