पातेपुर पुलिस ने पकड़ी 40 कार्टन शराब महुआ। नवनीत कुमार महुआ अनुमंडल के पातेपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोलेरो पर लदी 40 कार्टन शराब बरामद करने में सफलता पाई है। बीते गुरुवार की देर शाम पुलिस को उपलब्धि हाथ लगी। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक शिव कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाने के सीमड़वाड़ा में एक चार पहिया वाहन से अंग्रेजी शराब उतारा जा रहा है। इस पर उन्होंने जवानों को लेकर मौके पर कूच किया। उनके पहुंचने पर शराब उतार रहे 3 धंधेवाज भाग निकले। इस बीच उन्होंने उसका पीछा किया पर वह पकड़ में नहीं आए। सहायक अवर निरीक्षक शिव कुमार सिंह के अनुसार बोलेरो पर नदी 375 एमएल के 24 कार्टन में 574 बोतल और 180 एमएल के 9 कार्टन मे 432 बोतल शराब पकड़ी गई। वहीं गांव में दिलीप राय के दालान से 750 एमएल का 7 कार्टन में 84 बोतल शराब पकड़ी गई। पुलिस बोलेरो पर लदी शराब को जब्त कर थाने ले आई। इस मामले में पुलिस ने पातेपुर थाने के सिमरबाड़ा निवासी विपिन राय और मसाराबाद खेसराही निवासी दशरथ राय को नामजद किया है। पुलिस मामले की दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।