शिक्षकों ने मनाई आंदोलन की वर्षगांठ महुआ के बीआरसी भवन परिसर में कैंडल जलाकर लिया संकल्प, अभियान गीत के साथ सरकार को तानाशाह बताते हुए लगाए नारे महुआ। नवनीत कुमार नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को अपने आंदोलन की 16 शवीं वर्षगांठ संकल्प दिवस के रूप में मनाई। महुआ के बीआरसी भवन परिसर में उन्होंने बैठक कर शिक्षकों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सरकार की नीतियों को उड़ेला। इस बीच उन्होंने कैंडल जलाकर अपने मांग को लेकर आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर यहा शिक्षकों ने घंटों बैठक कर अपने विचार को साझा किया। इस बीच उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 24 दिसंबर 2005 को अपने हक के लिए आंदोलन की शुरुआत की थी। हालांकि आंदोलन से उन्हें सरकार की यातनाएं सहनी पड़ी। बावजूद उन्होंने अपने हक की लड़ाई को जारी रखा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि अपनी हक के लिए आजही के दिन पटना में ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन की शुरूआत की थी। इसके साथ समान काम समान वेतनमान की लड़ाई नई दिल्ली तक लड़ी गई। उन्होंने कहा कि 16 साल पहले शिक्षामित्र को लोग उपहास की नजर से देखते थे। उसे साथियों के संघर्ष ने सम्मान की नजर को बनाया। श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार की नीति के विरुद्ध उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। काउंसलिंग करने के बाद अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। अगर 31 जनवरी तक सरकार उनकी नियुक्ति नहीं करती है तो फरवरी से उनका आंदोलन तेज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय विभिन्न कार्यों में लगाती है। इससे शिक्षा में सुधार कैसे होगा। महुआ प्रखंड के नियोजित 90 शिक्षकों को तीन वर्ष से मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग की व्यवस्था पर सरकार को घेरा। श्री कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंड में किया गया। अध्यक्षता डॉ आलोक कुमार व संचालन कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने किया। इस मौके पर अशर्फी दास, शिव शंकर सुमन, मो दिलशेर, अरुण कुमार अलबेला, संजू कुमारी, आशा कुमारी, ज्योति कुमारी, अमोद कुमार राम, केदार राय, शिवलाल सिंह, मो सलाउद्दीन, रामचंद्र पासवान, रीना शर्मा, शिवराज शर्मा, श्रीकांत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, साकिब, दिलीप कुमार, जगदीश रजक, रविंद्र कुमार, वेदनाथ राम, कनक रेखा, जगनाथ कुमार, आशिक हसन, निखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन अभियान गीत घर घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना के साथ नारे लगाकर किया।