May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फोन जाने पर रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं लोग अस्पताल से टीका लेने के लिए कॉल करने पर उसे करते हैं नजरअंदाज

फोन जाने पर रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं लोग
अस्पताल से टीका लेने के लिए कॉल करने पर उसे करते हैं नजरअंदाज
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अस्पताल से कोविड-19 रोधी टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच कॉल तो किया जाता है। पर उसे रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते। कॉल की घंटियां बजती रहती है पर लोग उसे नजरअंदाज करते हैं।
शनिवार को भी यहां कॉल सेंटर से टीका लेने के लिए लोगों को रिंग तो किया गया पर अधिकतर लोग रिसीव नहीं कर पाए। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि पीएचसी पर कॉल सेंटर खोला गया है। यहां से 1514 लोगों को टीका लेने के लिए कॉल किया गया। इसमें 372 लोगों ने बताया कि वे लोग सेकंड रोज का टीका ले चुके हैं। वही 331 लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ बताया। जबकि 234 लोगों ने अस्पताल प्रशासन के कॉल को रिसीव नहीं किया। यहां से 414 लोग कॉल पर सेकंड डोज का टीका लेने के लिए सहमति प्रदान की
3030 लोगों को दिए गए कोविड रोधी टीके:
महुआ अस्पताल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कोविड रोधी टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। इस अभियान में यहां 3030 लोगों को टीकाकरण किया गया।
यहां टीकाकर्मियों की टीम घर-घर जाकर लोगों का टीकाकरण किया। ओमीक्रोन को देखते हुए टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। टीकाकर्मी इसकी सफलता को लेकर पूरे जोर-शोर से लगे हैं। टीकाकरण की पूर्ण सफलता को लेकर अस्पताल प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि सक्रिय रूप से लगे हैं।टीकाकर्मी खेत से खलिहान तक जाकर लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। इस बीच उन्हें कई समस्याएं और बाधाएं भी आ रही है। इसके बावजूद वे हर बाधाओं को सहते हुए अभियान को सफल बनाने में जोर शोर से लगे हैं।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.