महुआ के विभिन्न जगहों पर महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के बीच की तुलसी माता की पूजा रिपोर्ट नवनीत कुमार महुआ में शनिवार को कहीं क्रिसमस की धूम रही और बच्चों के बीच संता क्लाज पहुंचकर टॉफियां बांटी। वही जगह जगह तुलसी पूजन दिवस मना कर पूजा पाठ की गई। यहां महिलाओं ने तुलसी पूजन कर उनकी आरती उतारी। इसको लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति लोगों को सिर चढकर बोली। महुआ में विभिन्न जगहों पर महिलाओं की टोली तुलसी के पौधे के पास पहुंच कर पूजा पाठ की। उन्होंने तुलसी की एक एक पत्ते में चंदन लगाई और उनकी पूजा श्रद्धा भक्ति के बीच की। महुआ के रानीपोखर बखरी में तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास के बीच मनाया। यहां पर महिलाओं ने तुलसी माता की विधिवत पूजन कर उनकी आरती उतारी। इसके साथ ही तुलसी माता का कथा श्रवन भी किया। यहां पूजन कर रही महिलाओं ने बताया कि तुलसी हर घर के आंगन की शान होती है। तुलसी में सभी गुण समाहित है। तुलसी के सेवन से निर्मल काया होती है असाध्य रोगों को दूर करने वाली तुलसी है। तुलसी देवी के रूप में जानी जाती हैं। उनकी पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और तन निरोग होता हैं। पंडित रमेश झा के द्वारा तुलसी माता का कथा श्रवन कराया गया। उधर डुमरी, बरियारपुर, कड़ियों, फुलवरिया, मानपुरा, गोरीगामा, चकमजाहिद, लक्ष्मीपुर, कन्हौली, मानपुरा, हरपुर बेलवा, हुसैनीपुर, मधौल, रामपुर, सेहान, सरसई, बैद्यनाथपुर, मिर्जानगर, माधोपुर आदि स्थानों पर तुलसी पूजन किया गया। तुलसी पूजन को लेकर खासकर महिलाओं में भक्ति परवान पर रही। इधर कई जगह पर क्रिसमस दिवस पर बच्चों के बीच सांता क्लॉज पहुंचा और उन्हें टॉफियां बांटी। इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।