December 27, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

अखिल भारतीय मजदूर संघ की बैठक में कमेटी का गठन/ महुआ नवनीत कुमार

अखिल भारतीय मजदूर संघ की बैठक में कमेटी का गठन
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में रविवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक हुई। इस बैठक में सफाई मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। साथ ही यहां कमेटी का गठन किया गया।
यहां मजदूरों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम ने मजदूरों के हक को लेकर लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई मजदूरों को हकमारी की जा रही है। यह ठीक नहीं। बैठक की अध्यक्षता स्वयं संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम ने की। इस दौरान उन्होंने सफाई मजदूरों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक वह सजग नहीं होंगे उनकी हकमारी होती रहेगी। इस बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार ने किया। इस बैठक का मुख्य रूप से उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद रावत, प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार दलित पैंथर बिहार प्रदेश संगठन सचिव वीरेंद्र नाथ, सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव अरुण राम ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया तथा वैशाली व पटना जिला इकाई का गठन करते हुए वैशाली के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दास को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वही अरविंद कुमार को पटना नगर निगम का जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं महुआ नगर परिषद के अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कमेटी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.