February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 400 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज। महुआ। नवनीत कुमार

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 400 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज।
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल के गराही उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर शिविर में 400 रोगियों का निशुल्क जांच कर दवाएं दी गई।
यहां सिर्फ बच्चों का स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें दवाएं दी गई। यह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हाजीपुर के शारदा हॉस्पिटल के द्वारा किया गया था। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ आरबी ठाकुर स्वयं उपस्थित होकर करीब 200 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। इनके अलावा उनके पौत्र और अन्य डॉक्टरों ने भी स्वास्थ्य जांच किया। यहां पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी हो गई कि अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बावजूद अस्पताल कर्मियों ने अपनी शांति के बीच लोगों को इलाज कराया। यहां पर राणा सिंह कि सक्रियता से सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच हुआ। बताया गया कि शारदा हॉस्पिटल के द्वारा हमेशा निशुल्क जांच आयोजन किया जाता है। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में जाने-माने चिकित्सक डॉ आरबी ठाकुर एवं उनके पुत्र डॉक्टर अतिन्द़ भूषण के द्वारा 400 बच्चों का इलाज किया गया। यहां ठंड जनित रोग अधिक पाए गए। बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया पाया गया। खासकर कोरोना से बचाव को लेकर सभी को जानकारी दी गई। डॉ आरबी ठाकुर को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया। यहां पर डॉ अतिन्द़ भूषण ने कहा कि वे अपने दादाजी के नक्शे पर चलते रहेंगे। शिशु को स्वास्थ जांच के लिए उनकी अस्पताल हमेशा शिविर लगाया करेगी। इस मौके पर रणविजय सिंह राणा, पंकज कुमार, रितिक रोशन, सुनील, विवेक, अमरजीत, मां भगवती सेवा सदन के डॉ अजीत कुमार, डॉ शत्रुघन, डॉ पंकज कुमार, के अलावा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.