December 28, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का सपथ ग्रहण एवं उप मुखिया का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।                       वैशाली : पातेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में तीन दिवसीय नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का सपथ ग्रहण एवं एवं उप मुखिया का चुनाव चाक चौबंद विधी व्यवस्था के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। बीडीओ सह निर्वची पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा जहां नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता कि सपथ दिलाई गई वहीं नशामुक्ति की शपथ भी मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने ली। सपथ लेने वाले मुखियाओं मे बरडीहा तुर्की पंचायत की मुखिया रंजना देवी,निलो रुकुंदपुर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी उर्फ राजू चौधरी, चकजादो पंचायत की मुखिया शिवकुमारी देवी,बलिगांव पंचायत के मुखिया राम एकबाल चौरसिया,टेकनारी पंचायत के मुखिया दीलीप कुमार , गोविंदपुर बेला पंचायत के मुखिया गरीबनाथ आलोक, दरगाह बेला पंचायत की मुखिया सुलेखा कुमारी,बहुवारा पंचायत की मुखिया राधा देवी,लदहो पंचायत की मुखिया किशोरी देवी, बकाढ पंचायत के मुखिया सज्जाद अहमद , मरुई पंचायत के मुखिया शंकर पासवान, सैदपुर डुमरा पंचायत की मुखिया सिककल देवी,डढुआ पंचायत के मुखिया उत्तम कुमार,मौदह चतुर पंचायत के मुखिया सुंदरेश्वर पासवान, बस्ती खोवाजपुर पंचायत की मुखिया उषा गुप्ता, राघोपुर नरसंडा पंचायत की मुखिया शीला देवी, आदी शामिल हैं। वहीं बेला दरगाह पंचायत से उप मुखिया के लिए अफसाना खातुन एवं निलो रुकुंदपुर पंचायत से उप मुखिया के लिए किरण देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई, बरडीहा तुर्की पंचायत से उप मुखिया के लिए रेखा देवी, चकजादो पंचायत से उप मुखिया के लिए फरहत प्रवीण, दरगाह बेला पंचायत से उप मुखिया के लिए अफसाना खातुन, सैदपुर डुमरा पंचायत से उप मुखिया के लिए तबस्सुम खातून, मंडयी डीह पंचायत से उप मुखिया के लिए सकीला देवी,बहुवारा से उप मुखिया के लिए राम कुमार राय निर्वाचित घोषित किए गए , राघोपुर नरसंडा पंचायत से विभा देवी उप मुखिया के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। सभी नव निर्वाचित उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र हाथों हाथ निर्गत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.