May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व.रामचंद्र पासवान की जयंती मनाई गई।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व.रामचंद्र पासवान की जयंती मनाई गई।

रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली  जिला के महुआ प्रखंड अंतर्गत  गुरुकुल एकेडमी के प्रांगण में दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद दलितों के मसीहा स्व रामचंद्र पासवान की जयंती,  वैशाली जिला अध्यक्ष रालोजपा  मनोज कुमार सिंह  के नेतृत्व में मनायी गयी, जिला अध्यक्ष ने कहा स्व रामचंद्र पासवान गरीब गुरबा, दलित, पिछड़ों , अकलियतों तथा समाज के अभिवंचित वर्ग के लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ते रहे, उनको द्वारा छोरे गए अधूरे लड़ाई को हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना होगा। जिला प्रवक्ता वैशाली  रविन्द्र पासवान  ने कहा कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय श्री पशुपति कुमार पारस उनके लड़ाई को निरंतर जारी रखा है,इस लड़ाई में हम सभी कार्यकर्ताओं को कदम से कदम मिलाकर सहयोग करना चाहिए।

        रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा सांसद श्री प्रिंस राज  जिस प्रकार से ससक्त रूप में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं निश्चित रूप से पार्टी एक नई मुकाम को हासिल करेगी, और एक नया बिहार बनाने का सपना साकार होगा।

       आज के इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से  वैशाली छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन , महुआ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रमोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, छात्र रालोजपा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत राघव , मनोज पासवान प्रखंड अध्यक्ष दलित सेना ,संजय दास, जगदीश पासवान,सुनील पासवान, राजीव सिंह कुशवाहा,विनोद महतो,विजय मुखर्जी, प्रणव मुखर्जी,आदित्य राज सहित अनिकेत भारद्वाज आदि ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.