December 31, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार राज्य सरकार की पुलिस सेवा से मुक्त होकर अपने भारत सरकार के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस सेवा के मूल कैडर में आ गए है

1 min read

 बिहार राज्य सरकार की पुलिस सेवा से मुक्त होकर अपने भारत सरकार के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस सेवा के मूल कैडर में आ गए है।                                   बिहार : एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार प्रवृत्ति के पुलिस अधिकारी कि बिहार राज्य सरकार से भारत सरकार सेवा में वापसी वैसे तो ये सामान्य और नियमित प्रक्रिया है। लेकिन जब शख्सियत एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार और अपने अधिकार क्षेत्र में रहकर समाज कल्याण की भावना रखता हो तो वो नियमित प्रक्रिया को भी चर्चित बना देता है।
हमारे बीच ऐसे ही एक अधिकारी हैं श्री अमृतेश कुमार जिनका मित्र होने का भी गौरव मुझे प्राप्त है। जिनका स्थानांतरण की बात सुनकर लोगों को बहुत दुख हुआ श्री अमृतेश कुमार ( Amritesh Kumar ) बिहार राज्य सरकार की पुलिस सेवा से मुक्त होकर अपने भारत सरकार के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस सेवा के मूल कैडर में आ गए है।बिहार सरकार सेवा के 4 साल के अपने सेवा काल में अपने सृजनात्मक, निडर, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, आम जनता के मदद लिए हर समय उपलब्ध रहना, सामाजिक कार्यों में भाग लेने इत्यादि कार्य शैली की वजह से चर्चित रहे। बेगूसराय में लगभग दो साल का कार्यकाल विशेष चर्चित रहा क्योंकि यहां उन्होंने अपराध को काफी हद तक नियंत्रित किया और काफी जटिल केसेज के डिटेक्शन और दुर्दांत अपराधियों के गिरफ्तारी में अपना खास योगदान दिया जिसके वजह से आम जनता में उनकी छवि वास्तविक नायक जैसे अच्छे पुलिस अधिकारी की बन गई। सामाजिक कार्यों में समल्लित होने से मीडिया कर्मी से भी उनको काफी सहयोग मिला।
नक्सल प्रभावित जिला लखीसराय तबादला होने पर वहां उन्होंने नक्सल गतिविधि पर काफी रोक लगाई और उनके नेतृत्व में कई सारे सफल ऑपरेशन किए गए जिसमे कई नक्सलियों की गिरफ्तारी और कइयों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा मुठभेड़ और गिरफ्तारी हुई जिससे नक्सलियों की कमर टूट गई और नक्सल गतिविधि बैकफुट पर आ गया।
इसलिए इनको आम जनता में टाइगर हंटर भी कहा गया। खासकर युवा वर्ग मे ये सिंघम भी कहलाते हैं। अब ये हंटर और सिंघम अपने अगले कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए बिहार सरकार से भारत सरकार की सेवा में आ गए है।
कोरोना काल में इन्होंने अपने उपलब्ध निजी और सरकारी संसाधन से बहुत लोगों की यथा संभव मदद पहुंचाकर समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कोई भी परिवर्तन प्रगति का ही मार्ग प्रशस्त करता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.