श्री राम कथा के साथ 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी परोपकारी सभा । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ ( वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के ज्ञान ज्योति गुरुकुलम , सिंघाड़ा के सांदीपनि वाटिका में परोपकारी सभा मकर सक्रांति उत्सव का आयोजन बड़े ही उल्लास के साथ किया गया । परोपकारी सभा के सभी मार्गदर्शक मंडल के सदस्यगण, अभिभावक मंडल के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं सभी मानद् सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही । पूर्ण प्राकृतिक तरीके से मकर संक्रांति उत्सव मनाने के साथ-साथ नवंबर 2022 के संभावित द्वितीय सप्ताह में परोपकारी सभा के द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा, 51 गरीब बेटियों का विवाह एवं 9 दिनों का अटूट लंगर करने की योजना बनाई गई। साथ ही मार्च 2022 से पहले परोपकारी सभा सिंघाड़ा महुआ वैशाली का स्मारिका बनाने का निर्णय भी लिया गया । सभी उपस्थित सदस्यगण मकर संक्रांति उत्सव के दौरान प्राकृतिक केले के पत्ते पर दही ,चूड़ा और तिलकुट का आनंद ले रहे थे ,क्योंकि यह कार्यक्रम और मिलन बहत दिनों बाद हुआ था । सभी सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था । इस कार्यक्रम में परोपकारी सभा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य परम पूज्य ब्रह्मानंद स्वामी जी के अलावे अभिभावक मंडल के सदस्य विज्ञान स्वरूप सिंह, हरिवंश ठाकुर ,चंदेश्वर सिंह, चंदेश्वर राय ,गौरी शंकर सिंह, लक्ष्मेश्वर सिंह,सभा के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ,कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव अजीत कुमार के साथ-साथ प्रहलाद कुमार ,विपिन कुमार ,इंद्रजीत कुमार, अरुण कुमार सिंह, राम सिंह ,शिवनाथ सिंह ,शत्रुघ्न सिंह ,रमेश कुमार सिंह ,विनय विमल ,अरविंद झा, डॉ सुरेंद्र ठाकुर, डाॅ सुरेश गुप्ता, डॉ अजय आर के डेयरी ,रणधीर सिंह , रंजय सिंह , राजकुमार राय, भूषण शाह ,हरिओम सिंह, विक्की सिंह, अरविंद सिंह फौजी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।