शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार एक महिला समेत दो को पुलिस ने भेजा जेल। रएपोर्ट एहतेशाम पप्पू वैशाली:पातेपुर बलिगांव थाना क्षेत्र के दीघा फतहपुर गाँव से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार एक महिला समेत दो को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दीघा फतहपुर व बेलादम गाँव मे अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छोटेलाल पटवारी ए एस आई राकेश कुमार के साथ पुलिस बल लेकर दोनों स्थानों पर छापेमारी किया जहां से पुलिस को दर्जनों पेटी अंग्रेजी शराब मिला साथ ही दोनों जगहों से एक महिला एवं एक पुरूष धंधेबाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।दीघा फतहपुर से रूबी कुमारी पति सुनील साह को29 लीटर एवं बेलादम से142 लीटर शराब के साथ रामू राम को पकड़ा गया है।पुलिस सूत्रों द्वारा बताया गया है कि बेलादम से पकड़े गए रामु राम ने दो अन्य धंधेबाजों का नाम बताया है जो उसके घर में शराब छुपाकर रखता था।जिसके बदले उसे प्रति पेटी एक सौ रुपये भारा देता था।उसके बयान पर पुलिस ने दोनों धंधेबाजों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।