आस्था फाऊंडेशन की टीम जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं और लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक किया। रिपोर्ट नसीम रब्बानी पटना (बिहार) आस्था फाऊंडेशन की टीम कितना भी कड़ाके की ठंड हो, लगातार अपने उद्देश्य को लेकर लगी हुई है । आस्था फाउंडेशन वाक फार लाइफ डायबिटीज जागरूकता अभियान के तहत बिहटा प्रखंड गोद लिया है ।उसमें आज आस्था फाऊंडेशन की टीम जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं और लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक किया। जैसे ही आस्था फाऊंडेशन की टीम अपने डाक्टरों एवं डायटिशियन के साथ डोमचिया पुल के पास पहुंची लोगों ने दिल खोलकर कर स्वागत किया और सभी के बातों को गौर से सुना । डा0 आर. के रवि एम्स के मसहुर फिजिशियन एवं डा0 पुजा पांडे सिनियर डाइटिशियन , डा0 अरबिनद कुमार , डा0 अभय सिन्हा ने लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक किया। बहुत सारे प्रश्न महिलाओं ने किए सभी का जवाब अच्छी तरह से डाक्टरों ने दिया। साथ ही डाइबिटीज से पीड़ित लोगों को एवं सभी लोगों को फल डाक्टरों ने अपने हाथों से लेकर ऊनहे खाने पीने और जीवन शैली के प्रति जागरूक किया। आस्था फाऊंडेशन आभारी हैं सभी डाक्टरों का साथ ही टीम के सदस्य अरविंद जी का जिन्होंने पुरा सहयोग किया इस मुहिम को लोगों तक पहुंचाने में । महीने के अंत में फिर से बिहटा के ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था फाऊंडेशन की टीम मौजूद रहेंगी लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करेगी।