April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

साक्षात्कार के द्वारा नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय में व्याख्याताओ एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का हुआ चयन ।/ रिपोर्ट सुधीर मालाकार

साक्षात्कार के द्वारा नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय में व्याख्याताओ एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का हुआ चयन ।                       रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।              हाजीपुर( वैशाली )जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के अंधरावर चौक ,पहाड़पुर तोई स्थित नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय में पठन-पाठन हेतु व्याख्याताओ एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के चयन साक्षात्कार के द्वारा हुआ। बताते चलें कि पिछले दिनों दैनिक समाचार पत्र द्वारा महाविद्यालय की ओर से विज्ञप्ति जारी कर रिक्त स्थानों के विरुद्ध आवेदन पत्र मांगने गए थे। जिसके लिए रविवार को साक्षात्कार के लिए सैकड़ों की संख्या में योग्य अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर (मेजर) राजेश्वर पटेल के नेतृत्व में प्राचार्य, विभिन्न विषयों के व्याख्याताओ एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के चयन के लिए सभी विषयों के विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार लिए गए ।साक्षात्कार के बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया ,जिसकी सूचना चयनित अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी। सहदेई प्रखंड के क्षेत्र में यह डिग्री कॉलेज अपने आप में शिक्षा में अलख जगाए हुए है। ग्रामीण परिवेश में ही उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। अभी इस महाविद्यालय को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के द्वारा अस्थाई संबद्धता प्राप्त है ।स्थाई संभलता हेतु निरीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है ।निकट भविष्य में यह महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के लिए गौरव का प्रतीक माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.