April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर द्वारिक चौधरी निर्विरोध निर्वाचित।/रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पु

पातेपुर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर द्वारिक चौधरी निर्विरोध निर्वाचित।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। फोटो।
वैशाली : पातेपुर के मौदह बुजुर्ग गांव के दुर्गा स्थान परिसर में प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित उप मुखिया के सम्मान में एक सम्मान समारोह सह प्रखंड उप मुखिया संघ के चुनाव का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय उप मुखिया द्वारिक चौधरी के द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया आशा देवी ने किया जबकि संचालन मुखिया पति लक्ष्मी ठाकुर ने किया। समारोह का आगाज राष्ट्रगान से हुआ। आयोजित समारोह में प्रखंड उप मुखिया संघ का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ। सर्वानुमति से उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मौदह बुजुर्ग पंचायत के उप मुखिया द्वारिक चौधरी चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर लेवढन पंचायत की उप मुखिया संगीता देवी, सचिव के पद पर तिसिऔता के उप मुखिया विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष के पद पर चकजादो पंचायत की उप मुखिया फरहत प्रवीण, मंत्री के पद पर मौदह चतुर की उप मुखिया सुजाता देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। इस अवसर पर उप मुखिया कमरुण निशा, अमोद कुमार,नवल सहनी, दर्पण देवी,संजु देवी, जगदीश सिंह, रामकुमार राय, राजेश राय,बबीता देवी,विभा देवी, अमोद साह, राजकुमार, अफसाना खातुन, रामप्रवेश कुमार,आदी उप मुखिया उपस्थित थे । वहीं मौके पर चेहराकलां के पुर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान, शिक्षक रविन्द्र सिंह,हम के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान, हम नेता धर्मनाथ पटेल आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित। समारोह में उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर मौदह बुजुर्ग पंचायत के उप मुखिया द्वारिक चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित संघ अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत और जनता के प्रति जिम्मेवार-उत्तरदायी बनाने की दिशा में सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से एकजुट होकर सभी उपमुखिया व वार्ड सदस्यों को अपने अधिकार के साथ जनता के हक, पंचायत, वार्ड के विकास के लिए संकल्पित होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.