वर्ष का जश्न मनाने की बजाए महादलित लड़की की अपहरण के बाद सामूहिकदुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडनएल मार्च निकालकर विरोध जताया वैशाली: भाकपा माले से जुड़ी महिलाओं ने नए वर्ष का जश्न मनाने की बजाए जंदाहा थाना के मानसिंहपुर बिझरौली पंचायत के शाहपुर में महादलित लड़की की अपहरण के बाद सामूहिकदुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और मृतक की आत्मा के शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, भाकपा माले नेत्री और किसान महासभा कि राज्य परिषद सदस्य डॉक्टर प्रेमा देवी के नेतृत्व में, कमली देवी, सुशीला देवी, रानी देवी, किरण देवी ,सुशीला देवी, प्रेमलता देवी, धर्म शिला देवी शिव कुमारी देवी ,सविता देवी ,निशा देवी ,समुद्री देवी, मीना देवी, पार्वती देवी ,जगिया देवी, सहित कई दर्जन महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर ,मृतक के आत्मा की शांतिकी कामना की और अपराधियों को गिरफ्तार कर 1 सप्ताह के अंदर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग की, कैंडल जुलूस के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर प्रेमा देवी ने कहा कि भाजपा जदयू के राज में अपराधियों का मनोबल आसमान पर है इस राज्य में सामंती शक्तियां फिर से सर उठा रहे हैं महिलाओं दलितों अल्पसंख्यकों पर लगातार हमला हो रहा है गरीबों के हत्यारे को सजा नहीं मिल रही है बिदुपुर थाना के बसंतपुर ककरहटागांव में एक गरीब किसान का बेटा अमरजीत कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई जिसका बिदुपुर थाना कांड संख्या 418/20 दर्ज है परंतु आज तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई सामंती अपराधियों को वैशाली एसपी का सीधा संरक्षण प्राप्त है इसी वजह से गरीबों और महिलाओं पर वैशाली जिले में अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहे हैं किरण कुमारी के कांड में पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को छुपाना चाहती है जब तक अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा नहीं दिया जाता भाकपा माले अपना आंदोलन जारी रखेगा आज का समय खुशी का नहीं दुख का समय है हमारी बेटियों का अस्मत लुटा जाता है उनकी हत्याएं हो रही है तो हम खुशी कैसे मनाएंगे वर्ष 2022 में अपराध के खिलाफ जोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा