April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शुक्रवार को एंटीजन जांच में फिर निकले दो पॉजिटिव /रिपोर्ट नवनीत कुमार

शुक्रवार को एंटीजन जांच में फिर निकले दो पॉजिटिव
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में कोविड पोजीटिव की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यहां शुक्रवार को भी जांच के दौरान दो व्यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए। उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया है। अब उनके संपर्क में आए लोगों की टेस्ट के लिए अस्पताल प्रशासन तैयारी में है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां पीएचसी पर हुई एंटीजन जांच में महुआ बाजार के ही दो व्यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए। यह खबर जैसे ही लोगों को मिली उनमें हड़कंप मच गया। यहां पीएचसी में कोविड-19 की जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। एंटीजन जांच का रिपोर्ट तुरंत मिल जाती है। जबकि आरटीपीसीआर और ट्रूनेट का रिपोर्ट बाद में मिलता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि यहां एंटीजन जांच में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। उनका आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। उसका रिपोर्ट आने का इंतजार है। बहरहाल संक्रमित को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उन्हें विभिन्न सावधानियां बरतने को भी बताया गया है। यहां बीते 2 दिन पूर्व भी दो कोविड संक्रमित पाए गए थे। इस तरह यहां कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। सभी संक्रमित महुआ बाजार के ही हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि जांच में मिले संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों की खोज की जा रही है। संक्रमितो के संपर्क में जो लोग आए हैं। उनकी कोविड जांच कराने के लिए कहा गया है। ऐसे संक्रमित द्वारा भी बताया गया है कि वह किन-किन लोगों के साथ रहे हैं।

घर से बथान तक पहुंचकर कर्मी लोगों को दे रहे टीका
महुआ। एक संवाददाता
महुआ में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जोर शोर से चल रहा है। शुक्रवार को भी यहां टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया गया। हालांकि वायल उपलब्ध नहीं रहने के कारण स्कूलों में टीकाकरण नहीं हो पाया। उधर 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को टीकाकरण घर से लेकर बथान तक किया गया।
महुआ में 18 वर्ष से ऊपर वाले 12 सौ लोगों को टीकाकरण उनके घर से बथान तक पहुंचकर किया गया। टीकाकर्मी पूरे जोश खरोश में यह अभियान को सफल बनाने में लगे हैं। वह हर एक व्यक्ति को टीकाकरण के लिए उनके घर की रसोई से लेकर बथान तक पहुंच रहे हैं। यहां तक कि खेत खलिहान और जो व्यक्ति जहां है वही जाकर उनका टीकाकरण कर रहे हैं। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि को वैक्सीन का टीका सिर्फ यहां पीएससी पर दिया गया। जिसमें 150 लोगों को यह टीका लगाया गया। जबकि 18 वर्ष से ऊपर वाले 12 सौ लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि को वैक्सीन का वायल उपलब्ध नहीं होने के कारण हाईस्कूलों में टीकाकरण नहीं किया जा सका है। वाइल जिला से उपलब्ध होते हैं पुनः उच्च विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इधर टीकाकर्मी दीपक कुमार, प्रकाश कुमार विकी, सत्यम कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में कई तरह की परेशानियां आती है। लोगों की तरह तरह की बातें सुननी पड़ती हैं। बावजूद वे इस अभियान की सफलता को लेकर जोश खरोश से लगे हैं। यहां टीका कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। फिर भी वे इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.