April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोद भराई के साथ गर्भवती को पौष्टिक आहार लेने के लिए दिए गए सुझाव ।/रिपोर्ट नवनीत कुमार

गोद भराई के साथ गर्भवती को पौष्टिक आहार लेने के लिए दिए गए सुझाव
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गर्भवतियों की गोद भराई की गई। इस गोद भराई के दौरान उन्हें इस अवस्था में पौष्टिक आहार लेने की जानकारी को भी साझा किया गया। उन्हें बताया गया कि इस अवस्था में उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे जच्चा बच्चा स्वस्थ होता है।
महुआ के कन्हौली, धनराज, माधौल, हरपुर सहित कई आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम चला। यहां गर्भवती महिलाओं को गोद में नेगी के विभिन्न सामग्री के साथ पौष्टिक आहार को भी दिया गया उन्हें बताया गया कि गर्भावस्था में पौष्टिक आहार लेने से बच्चा स्वस्थ होता है। इसके लिए उन्हें हरी सब्जियां, साग, दूध, अंडा, मांस, मछली, दाल, अंकुरित चना, मूंग और संपूर्ण आहार लेने को बताया गया। उन्हें खानपान के साथ विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। उन्हें समय पर डॉक्टरों से स्वास्थ्य जांच कराने, टीके लगवाने के बारे में भी बताया गया। खासकर इस समय उन्हें विशेष तौर पर आराम बरतने की सलाह दी गई। गर्भवती को केंद्रों पर गोद भराई के दौरान महिलाओं ने उन्हें विभिन्न सामग्री उपहार स्वरूप भी दिए। सीडीपीओ अनीता जायसवाल ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोद भराई के दौरान गर्भवतियों को इस अवस्था में विशेष देखभाल, खानपान, टीकाकरण, स्वास्थ जांच कराने आदि की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.