महुआ पीएचसी में प्रतिदिन हो रही कोविड की जांच, 2 दिनों में 2 संक्रमित पाए जाने से लोगों में मची है हड़कंप महुआ। नवनीत कुमार कोरोना के खतरे को देखते हुए महुआ पीएचसी में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। यहां अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच की जा रही है। उन्हें जांच के बाद ही आउटडोर या अन्य इलाज के लिए अग्रसारित किया जा रहा है। शुक्रवार को भी यहां कोरोना जांच के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि बाहर से आने वाले लोगों कि यहां कोविड जांच की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में आउटडोर, इमरजेंसी, टीकाकरण सहित विभिन्न कार्य के लिए आने वाले लोगों की भी पहले कोरोना जांच के बाद ही आगे का कार्य किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन 450 लोगों का एंटीजन जांच के अलावा 160 का आरटीपीसीआर और 70 लोगों को ट्रूनेट जांच की जा रही है। इस समय सर्दी, खांसी, बुखार होने पर लोग स्वयं यहां पीएससी में जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां महुआ के अलावा विभिन्न प्रखंडों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचकर कोरोना की चांच कराते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, बीएमइए श्याम कुमार, टेक्नीशियन इंद्रजीत कुमार आदि सक्रिय रूप से यहां लगे हैं। यहां पर कोविड टेस्ट कराने के लिए महिलाएं और युवतियां काफी संख्या में पहुंच रही हैं। डॉ आरपी सिंह ने बताया कि अभी फंड जनित रोग अधिक हो रहे हैं। जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया, टायफाइड के अधिक मरीज आ रहे हैं। वैसे लोगों की कोविड जांच की जा रही है। दो दिनों पूर्व महुआ बाजार के ही दो व्यक्ति जांच के दौरान संक्रमित पाए गए थे।