उपमुखिया पति समेत तीन लोगों को बलिगांव पुलिस ने शराब पीते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया/मो एहतेशाम पप्पू
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चांदपुरा चौक के निकट राजकुमार राय के आरा मसीन पर बैठकर कुछ लोग शराब की पार्टी कर रहे हैं।सूचना पाकर पुलिस आरा मसीन पर जैसे ही पहुची की कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे वहीँ उपमुखिया पति राम जुगुत राय समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया सभी का जांच कराने पर अल्कोहल पाया गया।पुलिस सूत्रों द्वारा बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा मसीन पर कुछ लोग उपमुखिया पति के साथ शराब की पार्टी कर रहे है।छापेमारी में उपमुखिया पतिराम जुगुत राय त्रिभुवन सिंह व उमेश सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया वही आरा मसीन के संचालन राजकुमार राय समेत आधा दर्जन लोग अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार तीनो लोगों को पुलिस ने रविवार को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया है वहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उनलोगों पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा।