अनियंत्रित रफ्तार के ट्रक ने कारपेन्टर दंपत्ति को कुचला।
पति की हुयी घटनास्थल पर ही मौत,पत्नी जख्मी।
महुआ बाया नदी पुल पर हुयी घटना।
स्थानीय लोगों ने खदेड़कर ट्रक चालक को पकड़ किया महुआ पुलिस के हवाले।
आक्रोशित परिजनों ने की आगजनी व यातायात परिचालन बाधित। मुआवजे की मांग को लेकर घंटों किया बाया नदी पुल को जाम।
हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट:—
महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाया नदी पुल पर आज रविवार की पूर्वाहन 9:30 बजे एक अनियंत्रित रफ्तार की ट्रक ने बाइक सवार कारपेन्टर दंपत्ति को ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही घटनास्थल पर पति की दर्दनाक मौत हो गई वही पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों आनन फानन में महुआ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल पत्नी का ईलाज चल रहा है।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागना चाहा जिसे स्थानीय लोगो ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे महुआ थाने के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी सुधीर कुमार शर्मा जो पेशे से कारपेन्टर थे।रविवार को अपने पत्नी के साथ पातेपुर से वापस अपने घर बरियारपुर लौट रहे थे इसी बीच महुआ बाजार की तरफ से हाजीपुर तरफ जाने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक चला रहे सुधीर की ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया दिया।शोर सुनकर महुआ पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक और चालक को महुआ के मंगरू चौक के पास पकड़ लिया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर हुए थाने ले आई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजे की माँग को लेकर महुआ बाया नदी पुल को जाम कर उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे जिससे पुरा माहौल गमगीन हो गया।परिजनों ने बताया की मृतक एकमात्र कमाने वाला सपूत था।जिसकी बड़ी लड़की की अगले महीने शादी होने वाली थी।घटना के बाद महुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक के चाचा सुरेश शर्मा के फर्दब्यान पर दोषी ट्रक चालक को नामजद अभियुक्त बनाते महुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर महुआ के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।