महुआ अनुमंडल अस्पताल की कुव्यवस्था देख भड़के विधायक मुकेश रौशन । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ( वैशाली) जहां पर एक बार पुनः कोरोना की कहर की दहशत लोगों में फैली हुई है, वही बिहार सरकार की अस्पताल में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा। जगह-जगह गंदगी के अंबार, तो डॉक्टरों एवं दवाई की किल्लत ।सबसे आश्चर्य की बात हो तब देखी गई जब स्थानीय महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन अनुमंडल अस्पताल की निरीक्षण करने पहुंचे ,जहां पर पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया था वह भी बंद पाया गया दुर्भाग्य की बात है आज तक उससे ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो सकी और न ही आज तक उसमें ऑपरेटर की बहाली हुई ।जानकारी के अनुसार आज ही नया ऑपरेटर में योगदान दिया था वह भी गायब था । चारों तरफ गंदगी ही गंदगी, दोपहर 2:00 बजे स्थानीय विधायक को देख झाड़ू लगाने वाली झाड़ू लगाना शुरू किया। कहने को तो बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद प्रबंध है, लेकिन केवल कागजों तक सीमित है। जब धरातल पर देखा जाए तब हकीकत की पता चलती है। विधायक अनुमंडल अस्पताल मैं ऑक्सीजन प्लांट निरीक्षण कर तंज कसते हुए कहा कि पिछले वर्ष देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जगह जगह पर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया था ताकि कोरोना जैसी महामारी में लोगों की रक्षा हो सके। लेकिन यह ऑक्सीजन प्लांट सिर्फ हाथी के दांत साबित हुई ,जहां से अभी तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो सकी । महुआ अनुमंडल अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट जिसमें करोड़ों की लागत से इसका निर्माण किया गया था, ताकि जरूरत के समय स्थानीय लोगों को सीजन की आपूर्ति हो सके लेकिन ऑक्सीजन की आपूर्ति तो दूर की बात ,अभी तक ऑक्सीजन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका , जो दुर्भाग्य की बात है।इस मौके पर राजद महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,कोषाध्यक्ष अमरजीत जयसवाल ,युवा अध्यक्ष रणविजय यादव ,महुआ पैक्स अध्यक्ष रामा शंकर यादव ,बबली यादव सहित अन्य पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।