April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मजदूर की करनाल मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मजदूर की करनाल मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा पंचायत के टोला बंगला वार्ड 3 निवासी नूनू सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह की मौत इलाज के दौरान करनाल गोरण्डा में हो गई। मृतक के पुत्र राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता शिव कुमार सिंह करनाल गोरण्डा में धान के छिलके के गाड़ी पर मजदूरी का काम करते थे। जो होली के दिन स्थानीय शरारती लोगों ने साज बाज के साथ मेरे पिताजी के रूम पर आया और खाने पीने के लिए 500 रूपया मांग किया. नहीं देने पर लोहे की रॉड से प्रहार कर सिर फार दिया। जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसे अंत परीक्षण के बाद शव को बिहार समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा पंचायत के टोला बंगला वार्ड 3 लाया गया जहां शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई शिव कुमार सिंह, राजकुमार सिंह और उमेश कुमार
में बड़ा भाई था इस घटना से माता ललिता देवी, पिता नुनु लाल सिंह, पत्नी मंजू देवी, पुत्री विभा कुमारी, निशा कुमारी पुत्र राजीव कुमार, रंजन कुमार सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.