पत्रकार अरविंद झा के निधन पर शोक की लहर महुआ। नवनीत कुमार पटना से प्रकाशित समकालीन तापमान पत्रिका के संस्थापक और महुआ अनुमंडल के गोरौल निवासी अरविंद कुमार झा की हुई आकस्मिक निधन पर शोक में पत्रकार डूबे हैं। सोमवार को महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के द्वारा शोक सभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महुआ गांधी स्मारक चौक पर अनुमंडल पत्रकार क्लब से जुड़े सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महुआ में पत्रकार नवनीत कुमार, रेणु सिंह, मोहन कुमार सुधांशु, रमेश प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार झा, नागेंद्र राय, गोपाल कुमार, प्रभरंजन मिश्रा, ब्रजेश, प्रभात कुमार, शैलेंद्र पांडे, मुकेश कुमार, पीभी प्रशांत, अमरेश कुमार, विजय कुमार झा, संजय कुमार झा, संजीव कुमार, कौशल कुमार सिंह, सुधीर कुमार झा हाजी महर हसन, रंजन सिंहा आदि ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इधर महुआ में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार गुरुदायाल। शास्त्री की हालत नाजुक होने पर लोगों ने उन्हें स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। एक हिंदी दैनिक अख़बार के पत्रकार गुरुदयाल शास्त्री वेंटिलेटर पड़ हैं और उनकी हालत नाजुक बनी है।