महुआ के कन्हौली खेल मैदान में श्यामपुर बैरो और मलिकौनी टीम के बीच हुई रोमांचक मुकाबला खेल को देखने के लिए चारों ओर से जमे रहे दर्शक महुआ। नवनीत कुमार महुआ के कन्हौली मैदान में शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में श्यामपुर बैरो और मलिकौनी की टीम ने अपनी खेल कला का प्रदर्शन किया। इसमें श्यामपुर बैरो की टीम ने मलिकौनी को 4 विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। खेल काफी रोमांचक हुआ जिसे देखने के लिए लोग अंत अंत तक जमे रहे। यहां टॉस जीतकर श्यामपुर बैरों की टीम ने अपने साथी टीम मलिकौनी को बैटिंग करने का सुनहरा अवसर दिया और स्वयं क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इस बीच मलिकौनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 138 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। बाद में लक्ष्य को पीछा करने उतरी श्यामपुर बैरो की टीम ने 13 ओवर में मात्र 06 विकेट खोकर 139 रन बनाए और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस तरह श्यामपुर बैरो की टीम को 04 विकेट से जीत हासिल हुई। खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां विजेता टीम के खिलाड़ी गुड्डू को 64 रन बनाकर 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि इसी टीम के सचिन को 12 विकेट टीम के लिए बनाने पर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। मलिकौनी टीम के रवि ने 46 रन बनाए लेकिन उनकी टीम श्यामपुर बैरो के सामने बौनी साबित हुई। श्यामपुर बैरो के गेंदबाज प्रिंस ने अच्छा बॉलिंग किया। अंपायर विक्रम और अंकु थे़। कॉमेंटेटर रंगीला ने लोगों का कमेंट्री से अच्छा मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित मुखिया दिलीप पासवान, पंचायत समिति सदस्य गुंजा सिंह, उप मुखिया अनमोल कुमार, पूर्व पार्षद मनोज पटेल, संजय गुप्ता, मुकेश कुमार, कुंदन लाल बिहारी आदि उपस्थित थे।