April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल अस्पताल पहुंचे विधायक डा मुकेश रोशन/रिपोर्ट नवनीत कुमारI

 

अनुमंडल अस्पताल पहुंचे विधायक डा मुकेश रोशन
महुआ। संवाददाता
महुआ अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्ड को देखा और साफ-सफाई करने को कहा।
इस बीच उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा। जहां उन्होंने विभिन्न जानकारियां हासिल की। बताया गया कि स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस बीच उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई को देखा जहां कमी पाई गई। उन्होंने अस्पताल को साफ सफाई करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को पूर्ण रूप से चालू करने को कहा। बताया गया कि अभी तक यह ऑक्सीजन प्लांट पूर्ण रूप से काम नहीं कर रहा है। विधायक के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.