सुनी हो गई पत्रकारिता जगत की आंगन, गुरुदयाल शास्त्री हमारे बीच नहीं रहे । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।। हाजीपुर( वैशाली )जिले के पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान रखने वाले तीन दशकों से ऊपर कलम की जादू चलाने वाले महुआ के वरिष्ठ पत्रकार श्रद्धेय गुरुदयाल शास्त्री अब हमारे बीच नहीं रहे ।बस उनकी यादें लोगों के मन मस्तिष्क पर झकझोर रही है। वे पिछले एक वर्षसे किडनी, हृदय संबंधी रोग से जूझ रहे थे ,लेकिन आज तड़के सुबह मौत के आगे हार गए ।सदमे में सारा जहां है। स्वर्गीय शास्त्री का जीवन शिक्षाविद के साथ-साथ कौतूहक बनाने वाले कलाकार के रूप में भी जानी जाएगी ।वे जितने बड़े रचनाकार थे, इतने बड़े कलाकार भी थी ।उनके द्वारा खेले गए नाटकों को लोग आज भी याद कर उनकी कलाकारी की तारीफ करते हैं । वे कुशल शिक्षक, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक थे । अपने शिक्षक काल में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों के जीवन में वैसी ज्योति जलाई, जिस से प्रभावित होकर उनके विद्यार्थी उनके सामने हमेशा नतमस्तक रहा करते थे ।साहित्य के क्षेत्र में सामाजिक विषयों पर वे हमेशा चिंतन कर आलेख लिखा करते थे ।इसी कारण इन्हें दलित दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।इस अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे ।आज के सामाजिक ,राजनीतिक परिवेश पर वे हमेशा चिंता जाहिर किया करते थे। वे लोभ लालच और स्वार्थ की राजनीति पर हमेशा चोट किया करते थे। वैसे महान शख्सियत जाना निश्चित ही दुखदाई होगी ।उनके असामयिक निधन पर सामाजिक ,राजनीतिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देने वालों में महुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मुकेश रौशन, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधायक डॉ रविंद्र यादव ,जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह , जदयू प्रदेश राज्य परिषद के सदस्य जागेश्वर राय ,पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, राजद महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी ,कांग्रेस नेता संजय मिश्रा , लोजपा नेता मनोज कुमार सिंह ,उपेंद्र कुमार यादव, श्रीकांत पासवान, मनीष यादव, राजद नेता संजय यादव , जाप पूर्व जिला अध्यक्ष रमन आजाद, राजद नेता प्रदीप यादव, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 के जिला परिषद प्रतिनिधि संजय पासवान, रमाशंकर यादव ,जदयू के पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन, उनके बड़े भाई सुरेंद्र पासवान शास्त्री ,पत्रकार सुनील कुमार सिंह, दिलीप कुमार ,विपिन कुमार, अमरेश कुमार, नवनीत कुमार ,राजेश मिश्रा ,प्रभंजन मिश्रा ,अभिषेक कुमार ,सुधीर मालाकार ,शराफत खान ,रमेश कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार, एहतेशाम पप्पू, विजय झा , सुधीर कुमार सिंह राकेश कुमार मुन्ना, पारस नाथ सिंह, मुरारी कुमार चौधरी के साथ उनके पैतृक ग्राम कुशहर, पंचायत समसपुरा के जनप्रतिनिधि मुखिया ,सरपंच सहित हजारों किस संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।