ससुराल वालों ने विवाहिता को बेदर्दी के साथ मारपीट कर की हत्या । पुलिस ने अर्ध जली शव की बरामद ।
महनार वैशाली। – जिला के देसरी थाना के मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में ससुराल वालों योजना व साजिश के तहत एक विवाहिता की हत्या कर दी और आनन फानन में शव को जला देने का मामला सामने आया है। मृतक लालमुनि देवी उम्र 25 वर्ष पति संजय राउत बताया गया है मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं मृतका का मैके बेगूसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव है पुत्री की हत्या की सूचना मिलते ही मृतका के पिता परमेश्वर पाल अन्य परिजनों के साथ मुरौवत पुर पहुंच गए और घटना की गुप्त रूप से पुरी जानकारी आस-पास के लोगों से प्राप्त की परमेश्वर पाल के अनुसार उनकी पुत्री की हत्या कर शव को ससुराल वालों के द्वारा गायब किया गया है। मृतका के पांच वर्षीय पुत्र रवि कुमार ने भी बताया कि पापा,चाचा,चाची,दादा,दादी ने मिलकर उसकी मां की हत्या की है।घटना की सूचना पर पहुंचे देसरी थाना अध्यक्ष धनंजय चौधरी ने घर के अंदर एक परित्यक्त शौचालय की टंकी से खून सना बहुत सारा कपड़ा बरामद किया है।वही घटनास्थल पर भी खून के दाग मिटाने के लिए मिट्टी का लेप लगाया गया था। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मृतका के ससुर वशिष्ठ राउत एवं सास उत्तम देवी को हिरासत में ले लिया है और पुछ ताछ कर रही । वही पति साहित घर के अन्य सदस्य फरार हो गया है।शव को जलाने के लिए आज सुबह सवेरे ही गंगा घाट ले जाया गया था शव की अंतिम संस्कार कहा और कैसे हुआ किसी को मालूम नहीं है पुलिस शव को ढूंढ रही है और ढूंढते हुए अर्ध जली महिला की शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देर संध्या सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है । पुलिस मामले की बड़ी बारीकी से जांच कर रही है । घटना देर रात्रि की है घटना का कारण स्पष्ट नहीं है कि आखिर किस कारण दो बच्चे की मां को बड़ी बेरहमी से पीटकर मौत के घात उतार दिया इसके पति संजय रावत मंदबुद्धि का है इनके माता-पिता भाई-भौजाई हर हमेशा इनकी पत्नी लालमुनि देवी के साथ मारपीट शोषण किया जाता था ।