स्वर्गीय गुरूदयाल शास्त्री को नम आंखों से दी अंतिम विदाई।।
रिपोर्ट अमरेश कुमार।
पटना से प्रकाशित दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार गुरूदयाल शास्त्री अब हम लोगों के बीच नही रहे सोमवार को करीब 11 बजे रात को उनकी मृत्यु हो गई थी । वे अपने पैतृक गांव कुसहर में अंतिम सांसे ली।बताया जाता है कि पिछले कई सालो से विमार चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है।उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जिनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार को पैत्रिक आवास पर किया गया शोक व्यक्त करते हुऐ महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम रबानी ने कहा की स्वर्गीय शास्त्री जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।उनके निधन से पत्रकारिता की क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है। शोकव्यक्त करने वालो में महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम रबानी, महुआ नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, राजद यूवा जिला उपाध्यक्ष आलोक भंडारी, महुआ राजद प्रखंड मिडीया प्रभारी अमरेश कुमार,मनीष यादव, रविन्द्र कुमार,बरिष्ट पत्रकार सुधीर मालाकार, समेत सैंकरो लोग उपस्थित थे।