April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भावी जिला पार्षद उम्मीदवार ने अग्नि पीड़ितों के बीच किया बर्तन वितरण

भावी जिला पार्षद उम्मीदवार ने अग्नि पीड़ितों के बीच किया बर्तन वितरण

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर सकड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 8 के जगन्नाथपुर में विगत दिनों हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित दलित परिवार के गंगो सदा, अमरजीत सदा,मो.बदमिया देवी, प्रभु सदा,शनिचर सदा सहित सभी अग्नि पीड़ित परिवार के बीच जिला परिषद क्षेत्र संख्या 38 के भावी जिला पार्षद उम्मीदवार राम प्यारी देवी ने समाजसेवी राम स्वार्थ शर्मा की उपस्थिति में 5 सेटों का बर्तन वितरण किया। वहीं भावी जिला परिषद उम्मीदवार ने कहा कि किस्मत के दोष एवं अपनी ओर से असतर्कता के कारण इस प्रकार की घटना घटित होती है। जनसेवा मेरी पहली प्राथमिकता थी और रहेगी। ना मैं कभी भी वोट की राजनीति की थी।ना हीं करूंगी। मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार राय,पैक्स अध्यक्ष हरि नारायण सिंह,राम नारायण सिंह,राजेश झा,कृष्ण देव प्रसाद सिंह,मुकुल कुमार,देवकांत झा, हरिहर महतो,मुकुल कुमार,सीतो सहनी,राम प्रिय महतो,भगवान महतो,हरे राम साह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.