April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फिर निकले महुआ में दो पॉजिटिव/रिपोर्ट नवनीत कुमार

फिर निकले महुआ में दो पॉजिटिव
कोविड संक्रमित की संख्या महुआ में बैठकर पहुंची 10, संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी नहीं हो रहा कहीं भी सेनीटाइज
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में एंटीजन जांच के दौरान फिर दो पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इस बीच यहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यहां लगातार कोविड संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन भी चिंतित है।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यहां बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। अब एंटीजन जांच 450 से बढ़ाकर 520 कर दी गई है। जबकि आरटीपीसीआर 160 से बढ़कर 190 हो गई है और ट्रूनेट की जांच जहां 70 होती थी वहां 90 हो गई है। यहां सोमवार को 519 लोगों की हुई एंटीजन कीट से कोविड की जांच में 2 पॉजीटिव केस पाए गए हैं। हालांकि उनका आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह सैंपल आने के बाद ही कोविड की पुष्टि होगी। महुआ पीएचसी में प्रतिदिन जांच हो रही है। जांच के लिए महुआ ही नहीं विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। एंटीजन कीट से जांच के बाद उसी समय उनकी रिपोर्ट दे दी जाती है। जबकि अन्य जांच के लिए सैंपल भेजा जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि सक्रिय होकर अस्पताल आने वाले लोगों की कोविड जांच कराते हैं।
12 सौ किशोर किशोरियों को लगे को वैक्सीन के टीके:
महुआ में सोमवार को 31 उच्च, उच्चतर, कालेज और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में 1200 किशोर किशोरियों को टीके लगाए गए। यहां 31 विद्यालयों में टीका कर्मियों की टोली पहुंचकर उनका टीकाकरण किया। इस बीच कुछ विद्यालयों में उनकी भीड़ जमी रही। वैशाली विद्यालय महुआ, संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर, निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा, अक्षयवट कॉलेज महुआ सहित कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी भीड़ अधिक हो रही है। मंगलवार को यहां 14 विद्यालय में टीके दिए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, नीलकंठपुर, हरपुर मिर्जानगर, राम लखन सिंह अवध महाविद्यालय प्रेमराज, उच्च विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर, चांदसराय आदि में टीके दिए जाएंगे। किशोर किशोरियों के अलावा 18 वर्ष से ऊपर वाले को भी टीकाकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.